फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन्स की होगी भरमार

MUMBAI : दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा लीड रोल में हैं। गहराइयां का ट्रेलर देख फैंस को ये तो पता चल ही गया है कि इसमें काफी सारे बोल्ड सीन देखने को मिलने वाले हैं। खास तौर पर दीपिका और सिद्धांत को बीच लव मेकिंग सीन की तो खासी चर्चा है। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय जाहिर की है। गहराइयां अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसपर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी और इसे शानदार बताया है। ट्रेलर पर कमेंट करने वाले एक्टर्स में आलिया भट्ट, जोया अख्तर, चंकी पांडे और शनाया कपूर हैं। वहीं अब रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म से दीपिका का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा- ‘मूडी, सेक्सी और इंटेंस, Domestic noir ? मुझे साइन अप करो। सभी मेरे पसंदीदा शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।’
दीपिका को टैग करते हुए रणवीर लिखते हैं, ‘और मेरी बेबी गर्ल Fazillion buxxx की तरह दिख रही हैं।’ पोस्ट पर अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप मेरे फेवरेट हैं।’ सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस पोस्ट पर हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। तो वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने भी कमेंट सेक्शेन में लिखा,’ हम इस पोस्ट की गहराइ को समझ सकते हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *