टेक्सास (अमेरिका) में पाकिस्तानी वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी की रिहाई को लेकर सिरफिरे ने 4 लोगों को बनाया बंधक

Texas : संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास के डलास के कोलीविले शहर में एक यहूदी उपासनागृह (सिनेगॉग) में किसी सिरफिरे ने चार लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि, चार बंधकों में से एक पुरुष को सिरफिरों ने रिहा कर दिया है।
कथित बंदूकधारी ने अपनी पहचान मुहम्‍मद सिद्दीकी के रूप में बताई है। बंधक बनाने वाले शख्स ने पाकिस्तानी वैज्ञानिक और आतंकी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की है। आफिया पर अफगान कस्टडी में रहकर अमेरिकी सैन्य अफसरों की हत्या की कोशिश करने का आरोप है। आफिया अभी टेक्सास की फेडरल जेल में बंद है।
मीडिया मुताब‍क, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और बिल्डिंग में मौजूद बंदूकधारी के बीच बातचीत हो रही है। पुलिस ने बताया कि इलाके को खाली कराया जा रहा है। साथ ही लोगों से कहा जा रहा है कि इस रास्ते को नजरअंदाज करें। पुलिस के अनुसार अब तक किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने ट्वीट करके बताया कि राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। साकी ने ट्वीट में कहा कि बाइडन को उनकी सीनियर टीम ब्रीफ करती रहेगी। इस घटना के वक्त सिनेगॉग में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण फेसबुक पर चल रहा था। ऐसे में इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्‍स वहां बंदूक लेकर घुस गया। बताया जा रहा है कि जिन चार लोगों को बंधक बनाया गया, उनमें एक रब्बी (यहूदी धर्म गुरू) भी हैं। मौके पर पुलिस की टीम है। टीम लगातार बंधक बनाने वाले शख्स से संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *