INDORE : हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ संग सात फेरे लिए है। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पत्नी को घूमाने के बजाए सारा को बाइक पर घुमाते नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मध्य प्रदेश के इंदौर में आजकल लुक्का-छुपी 2 फिल्म की शूटिंग की जा रही है जिसको लेकर विक्की कौशल और सारा अली खान इंदौर शहर में हैं। उनकी फिल्म को शूटिंग का एक छोटा सा पार्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सारा विक्की कौशल के साथ बाइक पर बाजार घूमती नजर आ रही हैं।
जैसे ही इंदौरवासियों को यह खबर मिली की लुक्का-छुपी 2 फिल्म की शूटिंग के चलते विक्की कौशल और सारा अली खान उनके शहर में हैं तो बॉलीवुड अभिनेताओं को एक झलक पाने के लिए ही सड़कों पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में की जा रही है। जिसमें मुख्य तौर पर सराफा राजवाड़ा बड़ा रावला छतरीपुरा सहित अन्य क्षेत्र शामिल है। सोशल मीडिया पर सारा और विक्की की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों बाइक पर घूमते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो रविवार के दिन की है जिसमें फिल्म कुछ सीन्स की शूटिंग इन्दौर शहर के नन्दलालपुरा क्षेत्र में की गई। इस वीडियो में विक्की कौशल और सारा अली खान बाजार में घूमते हुए भी नजर आए। दोनों अभिनेताओं के फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।