Melbourn :ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद सोशल मीडिया पर उसे ब्लॉक कर दिया। इस नाराज होकर महिला ने अपने पुरुष दोस्त को जान से मारने की धमकी देना शुरु दी और उस पर रेप जैसे कई झूठे संगीन आरोप लगाए। हालांकि कोर्ट में महिला के आरोप निराधार साबित हुए। कोर्ट ने महिला को इस मामले में दोषी करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में एक महिला को अपने पुरुष दोस्त को जान से मारने, प्रताड़ना और अंग-भंग करने की धमकी देने का दोषी पाया गया। उसने अपने पुरुष दोस्त पर रेप का आरोप लगाया था। एडिलेड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान शख्स के वकीलों ने कहा कि साल 2017 में ‘सहमति से शारीरिक संबंध’ के बाद महिला को उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने शख्स को धमकी देना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब उसने रेप और डेबिट कार्ड चुराकर पैसे उड़ाने का आरोप लगा दिया।
वहीं इसको लेकर महिला ने दावा किया कि शख्स ने उस दिन शराब पी रखी थी। रेप करने के लिए मुझे भी नशे में बेहोश किया था। बेहोशी की हालत में सहमति कैसे दी जा सकती है। महिला ने कोर्ट में सबूत दिए कि उसने सोशल मीडिया पर किसी को परेशान नहीं किया और इससे भी इनकार किया कि उसने ब्लॉक किये जाने के बाद ‘गुस्से में ये काम किया’। फिलहाल कोर्ट ने महिला को अपने पुरुष दोस्त को जान से मारने की धमकी, प्रताड़ित करने, अंग-भंग करने, परिवार को परेशान करने के लिए दोषी करार दिया। जनवरी में होने वाली सुनवाई के दौरान महिला को सजा सुनाई जाएगी। अभी महिला जमानत पर बाहर है।