नई दिल्ली, नया साल 2022 आने वाला है लेकिन ओमीक्रोन के खौफ के बीच जश्न का नहीं, खौफ का माहौल बन चुका है। भारत समेत पूरी दुनिया का यही हाल है। एक्सपर्ट मास्क पहनने और भीड़भाड़ से दूर रहने के लिए कह रहे हैं। साफ है कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के चक्कर में लापरवाही भारी पड़ सकती है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि ओमीक्रोन वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है और लोग अब महामारी के सबसे बुरे दौर में प्रवेश कर सकते हैं।
मैंने छुट्टियां रद्द कर दी हैं….
उन्होंने कहा कि हम सभी के घर पर ओमीक्रोन वेरिएंट दस्तक देने वाला है। गेट्स ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अपनी अधिकांश छुट्टियों की योजनाओं को रद्द कर दिया है क्योंकि उनके करीबी दोस्त तेजी से कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं।