घोड़ी चढ़ी दुल्हन

Patna : क्या आपने कभी किसी दुल्हन को घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को ब्याहने जाते हुए देखा है। हो सकता है देखा या सुना हो लेकिन हाल ही में बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद दुनिया भर ने देखा। हम आपको दिखा रहे हैं एक ऐसी बारात जिसमें दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को लेने उसके दरवाजे पर पहुंच गई वो भी बारातियों के साथ। बिहार के गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो लोग अचंभित रह गए।
दरअसल, गया शहर के चांदचौड़ा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हुई। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *