युवक ने विमान के लैंडिंग गियर के पास बैठकर ही अपनी पूरी यात्रा की

WASHINGTON : अमेरिका में एक बेहद ही अजीब मामला देखने को मिला है। यहां पर एक शख्स ने विमान के लैंडिंग गियर के पास बैठकर ही अपनी पूरी यात्रा की। मिली जानकरी के अनुसार युवक करीब दो घंटे 30 मिनट तक हवा में ही लटकता रहा। विमान के लैंड के करते ही एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने जब उस शख्स को देखा तो वह हैरान रह गए। वह भी सोच में पड़ गए कि आखिर ये शख्स कैसे इतनी देर से हवा में झुलता रहा। कर्मचारियों की तरफ से तुरंत उस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों से उसे बिलकुल ठीक पाया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस तरह का मामला शायद ही कभी सुना गया हो। सभी हैरान है कि आखिर कैसे ढाई घंटे तक कोई लैंडिग गियर के पास बैठकर यात्रा कर सकता है। यहां तक की जीवित भी बच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *