मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में करवाया श्रृंखलाबद्ध सप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ

जालंधर,(संजय शर्मा)- मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले पं. अविनाश गौतम एवं पं. पिंटू शर्मा ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी के निमित्त माला जाप कर मुख्य यजमान शंकर शर्मा से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । हवन यज्ञ में आकर व्यक्ति अपने अभिमान को खत्म कर व्यवहार में विनम्रता ला सकता है क्योंकि अहंकार मनुष्य के सोचने-समझने की क्षमता को हर लेता है। उसकी बुद्धि भ्रष्ट कर देता है। अहंकार से ग्रस्त व्यक्ति अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझता और खुद को सर्वश्रेष्ठ सर्वेसर्वा समझता है। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य को अहम् भाव को त्याग कर सद्भाव और समभाव से जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट राज कुमार, शेखर सेठ,राकेश प्रभाकर, विवेक शर्मा, रोहित बहल, बावा जोशी, मुनीश शर्मा,मुकेश चौधरी, मधुकर कत्याल, मोहित बहल,राजेन्द्र कत्याल, अभिलक्षय चुघ, अशोक शर्मा, जसविंदर सिंह, गुरबाज सिंह, गुलशन शर्मा, संजीव, राजेश महाजन, गितेश, यज्ञदत्त, अश्वनी शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, राजीव, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, विनोद खन्ना,लक्की, सुनील जग्गी, प्रिंस, दिनेश चौधरी, पंकज,मानव शर्मा,दीपक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *