बच्चों को चेन से बांधकर रखते थे पैरेंट्स, साल में 1 बार मिलता था नहाने; ऐसे हुए आजाद

वॉशिंगटन: पैरेंट्स (Parents) की हमेशा यही कोशिश होती है कि उनके बच्चों को कोई तकलीफ न पहुंचे, लेकिन अमेरिका (America) में रहने वाले एक कपल ने अपने बच्चों के साथ जो सलूक किया, उसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. ये कपल अपने बच्चों को जानवरों की तरह चेन से बांधकर रखता था. उन्हें भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था. बच्चे अपनी अंतिम सांसें गिन रहे थे, तभी कहानी एकदम से पलट गई. ‘मिरर’ में छपी खबर के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वालीं जॉर्डन टर्पिन (Jordan Turpin) ने अपने माता-पिता की क्रूरता जब कैमरे पर बयां की, तो लोग हैरान रह गए. 2018 में जॉर्डन किसी तरह पैरेंट्स के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही थीं. उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से अपने बाकी भाई-बहनों को भी आजाद करवाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *