11 साल के प्यार पत्रलेखा से शादी की एक्टर राजकुमार राव

MUMBAI : कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत चुके अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज खास दोस्तों और परिवार के बीच शादी की। शादी की तस्वीरें दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए राजकुमार ने अपने इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार 11 साल के प्यार, दोस्ती, रोमांस और मस्ती के बाद… मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी की है। मेरे सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज मेरे लिए तुम्हारे पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा और उसके बाद के लिए भी….’ इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी बनाया है। वहीं पत्रलेखा भी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पत्रलेखा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
उन्होंने भी सेम कैप्शन लिखा, लेकिन अपनी स्टाइल में। पत्रलेखा लिखती हैं-“मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली है; मेरे प्रेमी, मेरे क्राइम पार्टनर, मेरे परिवार, मेरे साेल मेट। पिछले 11 साल से मेरे सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई फीलिंग नहीं है! यह हमारा है, हमेशा के लिए…।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *