अमेरिका H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथी को भी ऑटोमैटिक वर्क ऑथराइजेशन परमिट देने पर सहमत
WASHINGTON : अमेरिका का जो बाइडेन प्रशासन, आव्रजन अनुकूल कदम उठाते हुए H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथी को भी ऑटोमैटिक वर्क ऑथराइजेशन परमिट देने पर सहमत हो गया है। इस कदम का हजारों भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को फायदा मिलने की संभावना है। इस संबंध में होमलैंड सिक्युरिटी विभाग द्वारा क्लास एक्शन मुकद्दमे में समझौता किया गया जिसे अमेरिकन इमिग्रेशन लायर्स एसोसिएशन (AILA) ने इस गर्मी के सीजन में प्रवासियों के जीवनसाथियों की ओर से फाइल किया था। AILA की ओर से जोन वासडेन ने कहा कि यह H-4 वीजाधारक ऐसे लोग हैं जो एम्पलायमेंट ऑथराइजेशन डॉक्यूमेंट के स्वाभाविक एक्सटेंशन के लिए नियामक शर्तों को पूरा करते हैं, लेकिन एजेंसी ने पूर्व मे इन्हें लाभ से वंचित रखा था, इन्हें फिर से ऑथराइजेशन के लिए इंतजार करना पड़ा है। मंजूरी नहीं दिए जाने के चलते ये बिना किसी वैध कारण के अपने उच्च सैलरी वाले जॉब गंवा रहे हैं। वासडेन ने कहा कि इसके कारण अमेरिकी कारोबार को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अमेरिकन इमिग्रेशन लायर्स एसोसिएशन डायरेक्टर ऑफ फेडरल लिटिगेशन जेसी ब्लेस ने कहा कि हम इस फैसले पर पहुंचकर खुश हैं और यह H-4 के लिए बड़ी राहत साबित होगा।