जालंधर, पंजाब खादी बोर्ड एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड के डायरैक्टर मेजर सिंह के मॉडल हाउस माता रानी चौंक के निकट दाना पानी और बस्ती दानिशमंदा में नगर निगम ने कार्रवाही की थी। इसी दौरान उन्होंने दाना पानी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग सील कर दी थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता हरकत में आए और चंडीगढ़ में सीएम से मिलने के लिए विधायक सुशील रिंकू, मेजर सिहं, पार्षद तरसेम लखोत्रा, पार्षदपति मोहिंदर सिंह गुल्लू, पार्षदपुत्र हरीश ढल्ल, राज कुमार राजू मिलने के लिए पहुंचे। देर रात दाना पानी की सील खुलवाई गई । सीनियर कांग्रेस नेता मेजर सिंह ने आखिरकार अपना दम दिखाकर दाना पानी की सीले खुलवाई। इस बारे उन्होंने सीएम से जो जालंधर में बिल्डिंगो को लेकर नगर निगम की काली भेडें और कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। मौके पर विधायक सुशील रिंकू और कई कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचेे। उधर कांग्रेस नेता मेजर सिहं और उसके समर्थकों ने विधायक सुशील रिंकू का इस मामले में सहयोग करने के लिए धन्यावाद किया।