AAP विधायक रूपिंदर कौर रूबी कांग्रेस में शामिल

CHANDIGARH : पंजाब में बठिंडा (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी(आप) विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। रूबी यहां राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंच पर बैठी दिखाई दीं। इस मौके पर नवजोत सिद्धू ने रूबी के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा करते हुये उनका पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पूरा सम्मान देने और पार्टी में पारिवारिक सदस्य बना कर रखेंगे। चन्नी ने भी सुश्री रूबी का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया।
सुश्री रूबी ने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, चन्नी, सिद्धू, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, परगट सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं का उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चन्नी और सिद्धू द्वारा गत 50 दिनों में जो काम किये हैं उनसे वह अत्यधिक प्रभावित हुई है और कहना चाहती हैं कि कांग्रेस ही राज्य में आम लोगों के लिये काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *