न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कैप्टन होगें रोहित शर्मा

MUMBAI : न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। चेतन शर्मा की अगुवाई में सेलेक्शन के पंचों ने भारतीय टीम का ऐलान किया। रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। 3 खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। तेज गेंदबाज आवेश खान और हर्षल पटेल टी20 टीम में चुने गए हैं। वहीं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी टीम इंडिया में मौका मिला है। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था जिसका इनाम इन्हें सेलेक्टर्स ने दिया है।
हित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का आगाज T20 वर्ल्ड कप खत्म होने के 3 दिन बाद ही हो रहा है। 17 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का आगाज जयपुर में होगा। इसके बाद दूसरा T20 मुकाबला रांची में 19 नवंबर को खेला जाएगा।जबकि तीसरा T20 मैच 21 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। T20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को भारत दौरे पर 2 टेस्ट की सीरीज भी खेलनी है। पहला टेस्ट 25 से 29 नवंबर और दूसरा टेस्ट 3 से 7 दिसंबर के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *