भारत-इंग्लैंड सीरीज अब अगले साल यानी जुलाई 2022 में बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा

NEW DELHI : भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले महीने खेली गई टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच पर फैसला आ गया है। करीब 42 दिनों की लंबी जद्दोजहद और चर्चाओं के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रद्द हुए मैनचेस्टर टेस्ट को दोबारा खेलने का फैसला किया है। ये मुकाबला अब अगले साल यानी जुलाई 2022 में बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा। इतना ही नहीं, टेस्ट सीरीज के नतीजे का फैसला भी इस मुकाबले के बाद ही होगा। पहले चार मैचों में दो जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है।ECB ने शुक्रवार 22 अक्टूबर को एक बयान जारी कर ताजा अपडेट की जानकारी दी। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *