सर्बजीत सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड
SONIPAT :: सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में एक और निहंग सिंह ने सरेंडर कर दिया है। बता कें कि अमृतसर जिले के हलका जंडियाला गुरु के गांव अमरकोट के निहंग नरायण सिंह ने आज पुलिस को गिरफ्तारी दे दी। आरोपी कल सिंघु बॉर्डर की घटना के बाद दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए वापस आ गया था। पुलिस ने उसके गांव को घेर लिया था। गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
लखबीर सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार सर्बजीत को आज सोनीपत पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन जज ने कुछ शर्तों के साथ 7 दिन की पुलिस हिरासत दी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी जहां भी जाएगा उसके बारे में डीडी एंट्री दर्ज की जाएगी और हर रोज मेडिकल भी कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही अगर वकील आरोपी पक्ष का चाहे तो अपने मुवक्किल से मिल भी सकता है। उसके लिए 1 घंटे का समय सुनिश्चित किया गया है। बता दें, आरोपी ने पुलिस के सामने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी ने डीएसपी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तारी दी थी।