मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने पद से दिया इस्तीफा, शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला

NEW DELHI : मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है और अब वह फिर से अकेडमिक फील्ड में वापसी करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है। राष्ट्र की सेवा करना एक परम सौभाग्य रहा है और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला है. केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि ‘अपने देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है। हर दिन जब मैं नॉर्थ ब्लॉक में गया हूं तो मैंने खुद को इस जिम्मेदारी की याद दिलाई। मैंने हमेशा अपने फर्ज को पूरा करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। वहीं सरकार ने अभी तक अगले सीईए (CEA) के बारे में घोषणा नहीं की है। आपको बता दें कि अरविंद सुब्रमण्यम के पद छोड़ने के करीब 5 महीने बाद 7 दिसंबर 2018 को केवी सुब्रमण्यम देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *