नई दिल्ली, अपनी विस्तारवादी नीति पर धीरे-धीरे दुनिया में अपनी पैठ बढ़ा रहे चीन (China) ने एक बार फिर ताइवान (Taiwan) की संप्रभुता का उल्लंघन किया है. नापाक मंसूबों को पूरा करने की फिराक में लगे ड्रैगन ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए ताइवान (Taiwan) की ओर 39 लड़ाकू विमान (Jet Planes) भेजे. दरअसल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को अपने शासन की 72वीं वर्षगांठ मनाई. इस मौके पर ये शक्ति प्रदर्शन किया गया.
ताइवान ने की निंदा: ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Taiwan’s Defense Ministry) ने एक बयान में बताया कि ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में सुबह और रात में दो बार में 39 विमानों ने प्रवेश किया. चीन ने इसी प्रकार शुक्रवार को भी करीब 38 लड़ाकू विमान ताइवान भेजे थे. आपको बता दें कि बीजिंग, लंबे समय से ताइवान (China-Taiwan Relations) पर अपना दावा करता आया है.