विरोध प्रदर्शन,किसानों की मौत से आगजनी तक…लखीमपुर खीरी में क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी से जमकर बवाल और हिंसा की खबर आई है. किसानों ने रविवार, 3 अक्टूबर को दावा किया कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी से कुचलने से 5 किसानों की कथित तौर पर मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं. हिंसा के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, यूपी पुलिस के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. विरोध से मौत तक, लखीमपुर खीरी में क्या हुआ ? रविवार को उत्तर-प्रदेश के लखीमपुर-खीरी में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कार्यक्रम था. लखीमपुर-खीरी में केशव प्रसाद मौर्य को कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था. इस कार्यक्रम के बाद मौर्य को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता अजय कुमार मिश्र के पैतृक गांव बनबीरपुर रवाना होना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *