आरोहण के लिए गया वायुसेना का दल एवलांच की चपेट में आया, 10 पर्वतारोही लापता

DEHRADOON : उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल के आरोहण के लिए गया वायुसेना का दल एवलांच की चपेट में आ गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस एवलांच की वजह से 10 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि नौसेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्यीय दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है, जिसकी चपेट जवान आ गए। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *