PM मोदी ने शेयर की प्लेन के अंदर की तस्वीर, लोगों को क्यों याद आने लगे लाल बहादुर शास्त्री

मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, महत्वपूर्ण क्वाड बैठक में शामिल होंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले हैं। टॉप अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करने के अलावा भी कई बैठकें और मुलाकातें होंगी। ऐसे में पीएम और उनके साथ गई अफसरों की टीम को भी पूरी तैयारी करनी होती है। पीएम का प्लेन बोइंग 777-337 (ईआर) बुधवार को नई दिल्ली से सुबह 11.40 बजे अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। वैसे तो, भारत से अमेरिका जाने के लिए हवाई मार्ग पाकिस्तान, अफगानिस्तान होते हुए गुजरता है लेकिन बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से पीएम मोदी का स्पेशल प्लेन ‘एयर इंडिया वन’ अफगानिस्तान से होकर नहीं गया। सामान्य रूट से पीएम का प्लेन अमेरिका पहुंचने में करीब 15 घंटे लेता है, लेकिन अफगानिस्तान के वायुक्षेत्र का इस्तेमाल न करने के कारण इसमें कुछ ज्यादा वक्त लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *