हर बुधवार को होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक : रंधावा

CHANDIGARH : पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा है कि अब हर बुधवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वहीं सूत्रों के अनुसार अब कैबिनेट विस्तार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि चन्नी की कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल होंगे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत दिल्ली लौट गए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू भी दिल्ली गए हैं।
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का मानना है कि जितनी सुरक्षा व्यवस्था से उनका व अन्य नेताओं का काम चल सकता है, उतना ही सुरक्षा बेड़ा उनके पास रखा जाए। यह खुलासा सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें बिना वजह का सुरक्षा लाव-लश्कर लेकर नहीं चलना है। जितनी सुरक्षा से काम चल सकता है, उतने सुरक्षाकर्मी ही तैनात किए जाएंगे। रंधावा ने यह भी खुलासा किया कि मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं और राज्य में अन्य लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा करने को भी कह दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *