RKS भदौरिया की जगह V. R Choudhary होंगे नए एयरफोर्स चीफ

NEW DELHI : वायुसेना के अगले सेना अध्यक्ष एयर मार्शल V. R Choudhary होंगे और वह 30 सितंबर को कार्यभार संभालेंगे। उस दिन वर्तमान एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उक्त जानकारी रक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई है। भारत सरकार ने एयर मार्शल वीआर चौधरी को अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। वीआर चौधरी इस वक्त वायु सेना के उप प्रमुख हैं। एयर मार्शल विवेक चौधरी को सैन्य पुरस्कार ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ देकर सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार ‘उत्तम युद्ध सेवा मेडल’ के बराबर है।
\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *