पंजाब में नए सीएम की रेस के टॉप नामों में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी का नाम हट गया है। दरअसल अंबिका सोनी ने खुद ही सीएम बनने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार देर रात, राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद अंबिका सोनी ने सीएम पद के दावेदारों से अपना नाम वापस से लिया।