अंबिका सोनी ने कहा कि कोई सिख चेहरा ही पंजाब का मुख्यमंत्री होना चाहिए.

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी उठापटक के बीच पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सूबे के मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर अंबिका सोनी (Ambika Soni) को चुना. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अंबिका सोनी ने पंजाब का मुख्यमंत्री पद लेने से इनकार कर दिया है उनका कहा है कि पंजाब कि कमान किसी सिख के हाथ में ही होनी चाहिए. इस बीच आज होने जा रहे विधायक दल के बैठक को भी रद्द कर दिया गया है. अब ये बैठक कब होई इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

सूत्रों के अनुसार, कल देर रात राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आवास पर हुई बैठक में अंबिका सोनी ने पंजाब की राजनीति में आने से मना कर दिया. कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी के लिफाफे से पंजाब के नए मुख्यमंत्री का नाम निकलेगा. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu), पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) और सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *