कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पद से दिया इस्तीफा

कहा – मैं अपमानित महसूस कर रहा ह

चंडीगढ़ । पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन ने राजभवन जाकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आज सुबह मैने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की थी और सुबह ही इस्तीफा देने को लेकर मैंने बता दिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ महीनों मे तीसरी बार ये हो रहा है कि विधायकों को दिल्ली में बुलाया गया। मैं समझता हूं कि अगर मेरे ऊपर कोई संदेह है, मैं सरकार चला नहीं सका, जिस तरीके से बात हुई है मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *