जमीनी विवाद : जनाजा ले जा रहे लोगों पर गोलियां, 8 की मौत

ISLAMABAD : पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा दो गुटों में गोलिया चली जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में गुरुवार को यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि एक समूह दफन के लिए किसी का जनाजा ले जा रहा था। इसी दौरान दूसरा गुट आ गया और दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई और कई राउंड फायरिंग हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *