रैपर हनी सिंह की बढ़ीं मुसीबतें , नोटिस जारी

MUMBAI : रैपर यो यो हनी सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पत्नी शालिनी द्वारा दायर मामले में दिल्ली की कोर्ट ने बुधवार को नोटिस जारी किया है। इस आवेदन में शालिनी ने संयुक्त अरब अमीरात में हनी सिंह या उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति को तीसरे पक्ष को बेचने से रोकने की मांग की है। दरअसल शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं, वे इस मामले में 3 सितंबर 2021 को तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए, तो अपने सुरक्षा गार्डों से घिरे नजर आए थे। 3 सितम्बर को ही अदालत ने हनी सिंह की पत्नी को ससुराल से अपना सामान लाने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने दंपती को निर्देश दिया कि इस दौरान दोनों किसी भी प्रकार से अभद्र भाषा या विवाद में लिप्त नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *