बीती रात खेमकरण सेक्टर में फिर दिखा ड्रोन, जवानों ने की फायरिंग

KHEMKARAN : खेमकरण सेक्टर में भारत-पाक बार्डर पर सीमा नूरवाला के अधीन आते क्षेत्र में बीती रात फिर ड्रोन दिखाई दिया। जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनाई दी BSF जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुल 14 राऊंड फायरिंग की गई। ड्रोन की आवाज बंद होने पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। BSF की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि किया जाना अभी बाकी है। SP जगजीत सिंह वालिया ने कहा है कि आम जनता को निवेदन किया गया है कि वह किसी भी लावारिस बैग या अन्य वस्तु को देखे तो हाथ ना लगाए, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। बता दें कि नापाक पड़ोसी लगातार पंजाब सीमा के जरिये हथियारों और हेरोइन की खेप भेज रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की माने तो पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों से पंजाब को अस्थिर करने की साजिश रच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *