AIR INDIA के विमान से टकराया पक्षी, आपात स्थिति में लैंडिंग

यात्रियों में केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी शामिल
RAIPUR : छत्तीसगढ़ के रायपुर AIRPORT पर आज एक बड़ी विमान दुर्घटना उस समय टल गई जबकि उड़ान भरते समय एयर इंडिया के एक विमान से पक्षी टकराने से उसे आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी। विमानतल से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का एक विमान रायपुर से दिल्ली के लिए 189 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था कि उसी समय उससे कोई चीज टकरा गई,जिससे पायलट को आपात स्थिति में लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान सकुशल लैंडिंग कर गया। विमान में सवार यात्रियों में केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी शामिल थी। विमान के लैंडिंग करने के बाद इंजीनियरों ने जांच की जिसमें उन्हे पक्षी के अवशेष मिले, जिससे बर्ड हिट की पुष्टि हो गई है। इस विमान की उड़ान को फिलहाल रद्द कर दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से दूसरा विमान मंगाया गया है जिससे यात्रियों को रवाना किया जायेगा।
तिरुवनंतपुरम में विमान की उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग : शारजाह के लिए 170 यात्रियों के साथ उड़ान भर चुके एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के चालक के तकनीकी खामी पकड़ लिये जाने के कारण विमान को सुरक्षित सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खामी का पता चलने के बाद विमान के चालक ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा लौटने का फैसला किया। बाद में पांच नाबालिगों समेत 170 यात्रियों के लिए शारजाह के वास्ते दूसरे विमान का इंतजाम किया गया। यह घटना आज सुबह सात बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *