फिल्म ‘कली जोटा’ के Shooting सेट पर हुआ बड़ा हादसा, कई लोगों के घायल

SHRI FATEHGARH SAHIB : गांव खंट में आज एक हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार मशहूर सिंगर सतिंदर सरताज और एक्ट्रेस नीरू बाजवा की फिल्म ‘कली जोटा’ की शूटिंग पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिल्म कली जोटा की गांव खंट के स्कूल में 6 सितम्बर से शूटिंग हो रही थी। 3 वैनिटी वैन हाईवे नंबर 5 पर रुकी हुई थीं। आज सुबह 4 बजे एक निजी कंपनी की बस जो कि श्री गंगानगर से चंडीगढ़ जा रही थी, हादसे का शिकार होकर रुकी हुई वैनिटी वैन से जा टकराई। जिसकी वजह से तीनों वैनिटी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *