पत्नी से बेवफाई ; पति के प्राइवेट पार्ट में कस दिया नट बोल्ट, मुश्किल से बची जान

UKRAINE : पत्नी के साथ बेवफाई करना एक शख्स को बेहद महंगा पड़ गया है। शख्स को इसके बदले ऐसी सजा मिली जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। शादीशुदा शख्स का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध था और यही बात उसकी पत्नी को पता चली गई। इसके बाद पत्नी ने इस तरह बदला लिया कि शख्स कि जान बमुश्किल से बच पाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कर शख्स की जान बचाई। मामला यूक्रेन का है जहां जहां महिला ने पति की बेवफाई का बदला लेने के लिए रात में खौफनाक साजिश रची। महिला ने सोते समय पति के प्राइवेट पार्ट में लोहे का नट कस दिया। पति की हालत बिगड़ने लगी तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की। बाद में किसी तरह शख्स की जान बच पाई। महिला को शक था कि उसके पति के बाहर भी किसी महिला के साथ संबंध है और इसी वजह से वह परेशान रहने लगी तथा उसने यह कदम उठाया।
महिला ने बताया उसने अपने पति से बदला लेने के लिए यह सबकुछ किया। खबर के मुताबिक महिला ने जब पति के प्राइवेट पार्ट में नट डाला तो वह सो रहा था। आधी रात में जब शख्स की नींद खुली तो वह दर्द से चिल्लाने लगा। उसने नट को निकालने की कई कोशिशें की लेकिन सफल होने की बजाय दर्द बढ़ता चला गया और अनंत: अस्पताल जाना पड़ा, जहां सर्जरी के बाद नट को निकाला गया। इस समय यह खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *