NEW DELHI : बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर है। कल यानी शनिवार से बैंक 4 दिन के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक इस माह के अंतिम हफ्ते 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेज और एटीएम सर्विसेज चालू रहेंगी।आरबीआई अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग जोन के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। आरबीआई ने इस हफ्ते बैंकों में 4 दिन की छुट्टी निर्धारित की है। हालांकि ये छुट्टियां हर राज्य के बैंकों पर लागू नहीं है। 28 अगस्त को इस महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक की छुट्टी रहेगी। 29 अगस्त को रविवार है जिसके चलते पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 30 अगस्त को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 30 अगस्त, 2021 को जन्माष्टमी/ श्रीकृष्ण जयंती है।