बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के नये राज्यपाल

CHANDIGRAH : तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को जारी अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले, वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे। बयान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब के राज्यपाल का कार्यभार संभालने के लिये नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि अपने कर्तव्यों के अलावा वे (पुरोहित) पदभार संभालने की तिथि से नियमित व्यवस्था होने तक पंजाब के राज्यपाल का काम देखेंगे। बयान के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के अलावा राष्ट्रपति ने पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया है।
81 वर्षीय बनवारी लाल पुरोहित का वर्ष 1977 में राजनीति में पदार्पण हुआ। 1978 में विदर्भ आंदोलन समिति के टिकट पर पूर्व नागपुर से विधानसभा चुनाव जीते। 1980 में दक्षिण नागपुर से कांग्रेस के विधायक बने। 1982 में नगर विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *