नई दिल्ली, (Rozanaaajtak.com)-रक्षा बंधन का पर्व नजदीक है. भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षा बंधन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाई के लिए खूबसूरत राखियां और बहन के लिए शानदार तोहफे खरीदे जा रहे हैं. सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व इस साल 22 अगस्त 2021 को है. इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनके सुखद भविष्य और लंबी उम्र की कामना करती हैं. हालांकि इसके लिए यह भी जरूरी है कि राखी शुभ मुहूर्त में बांधी जाए.
रक्षाबंधन 2021 का शुभ मुहूर्त
22 अगस्त के दिन सुबह 06:15 से सुबह के 10:34 तक शोभन योग रहेगा और शाम को 07:39 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इस दिन के सुबह 05:50 से लेकर शाम के 05:58 तक कभी भी राखी बांध सकते हैं.
अभिजीत मुहूर्त: – दोपहर 12:04 से 12:58 मिनट तक
अमृत काल: – सुबह 09:34 से 11:07 तक
ब्रह्म मुहूर्त: – 04:33 से 05:21 तक