नई दिल्ली में इस साल डेंगू के अब तक 55 मामले सामने आए

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के 55 मामले सामने आए हैं। निगम द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अगस्त महीने में डेंगू के 3 मामले देखे गए। यदि हम 2016 से अब तक डेंगू के मामलों की बात करें तो नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में 171, 2017 में 251, 2018 में 64, 2019 में 47 और 2020 में 35 मामले देखे गए थे। दरअसल डेंगू के मच्छर साफ पानी के अलावा ठहरा या जमा हुए पानी में पनपते हैं। दिल्ली में डेंगू के अलावा मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी दर्ज किए गए हैं। निगम द्वारा बताया कि, इस साल अगस्त तक मलेरिया के 24 और चिकनगुनिया के करीब 15 मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट में इस साल की विस्तृत आंकड़े साझा किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने एक भी मामले नहीं आया, वहीं फरवरी में 2 मामले तो मार्च में 5 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा अप्रैल में 10, मई में 12, जून में 7 मामले और जुलाई में 16 मामले दर्ज हुए थे। एक जनवरी से सात अगस्त के बीच डेंगू के मामलों की संख्या 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है। जबकि इससे पहले इसी अवधि में उस वक्त 64 मामले सामने आए थे।
13 साल की बच्ची की डेंगू से मौत
रायपुर : राजधानी में 13 साल की बच्ची की डेंगू से मौत होने के बाद प्रशासन की नींद अब खुली है. मृत बच्ची भावना पनिका के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्ची की मौत सिकलिंग बीमारी से हुई है जबकि परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने जांच के दौरान अपनी रिपोर्ट में बच्ची को डेंगू पॉजिटिव बताया था. इस दौरान भावना के प्लेटलेट्स काफी कम थे. बच्ची आईसीयू में भर्ती थी और उसके बाद उसकी मौत हुई है. अचानक से प्रशासनिक अमले के सक्रिय होने के बाद से मोहल्ले वासियों में नाराजगी दिख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *