पहले दिन ही खूब लड़ाई, फूट-फूट कर रोईं Akshara Singh

नई दिल्ली,’बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) की शुरुआत हो चुकी है और विवादों से भरे इस शो के पहले दिन ही खूब लड़ाई देखने को मिली. 8 अगस्त को शुरू हुए इस शो का पहला एपिसोड सोमवार को टेलिकास्ट किया गया.

पहले ही दिन हुआ विवाद
‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहसबाजी देखने को मिली. अक्षरा सिंह फूट- फूटकर रोईं. उर्फी जावेद और मूस जट्टाना की दोस्ती देखने को मिली तो वहीं खाना बनाने को लेकर प्रतीक और दिव्या अग्रवाल के बीच तीखी बहस देखने को मिली. खाने बनाने की बात को लेकर निशांत भट्ट, प्रतीक के पक्ष में बात करते नजर आए. दिव्या और प्रतीक, बिग बॉस में आने को लेकर भी एक दूसरी पर चीखते चिल्लाते नजर आए. वहीं इसके बाद जब घर के कामों को आपसी सलाह से बांटने के वक्त भी कंटेस्टेंट्स के बीच कुछ बात बनती नजर नहीं आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *