बच्ची प्रीमेच्योर केस में दुनिया की सबसे छोटी बच्ची

आमतौर पर जन्म के वक्त बच्चे का वजन 2 से 4 किलो होता है, मगर सिंगापुर में एक बच्ची का वजन 212 ग्राम था. बच्ची का जन्म 5वें महीने में ही हो गया था. इसके कई अंग विकसित नहीं हुए थे. ऐसे में जन्म के बाद से ही बच्ची को आईसीयू में रखा गया था. अब रविवार को 13 महीने बाद बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में बीते साल 9 जून को इस बच्ची का जन्म हुआ था. जन्म के समय उसकी लंबाई 24 सेंटीमीटर थी और वजन 212 ग्राम था. इतना वजन आमतौर पर एक सेब का होता है. बच्ची का नाम क्वेक यू शुआन रखा गया है. आईसीयू में बच्ची की देखभाल करने वाली नर्स खुद उसे देखकर हैरान हो गई थीं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स ने कहा था- ‘मैंने 22 साल के करियर में ऐसा केस नहीं देखा था. बच्ची इतनी छोटी थी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *