कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में भारत को एक और सफलता : कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मिलाने पर स्टडी में दिखे अच्छे नतीजे

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में भारत को एक और सफलता मिलती दिख रही है। दरअसल, कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीकों की मिश्रित खुराकों पर अध्ययन के परिणाम सुकून देने वाले हैं। इसी बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक बेहद जरूरी जानकारी साझा की है।
ICMR ने एक बयान में बताया कि कोवैक्सिन और कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन की मिक्स डोज को लेकर हुई एक स्टडी के पॉजिटिव रिजल्ट्स सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने दावा किया कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड के कॉकटेल पर हुई स्टडी में बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिले हैं। स्टडी में सामने आया है कि एक एडिनोवायरस वेक्टर प्लेटफॉर्म-बेस्ड वैक्सीन के कॉम्बिनेशन के साथ वैक्सीन न केवल सुरक्षित पाई गई, बल्कि बेहतर इम्युनोजेनेसिटी भी देखने को मिली है।
पिछले महीने भारत की ड्रग रेगुलेटर डीसीजीआई के एक एक्सपर्ट पैनल ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन कोरोना वैक्सीन की मिक्स डोज पर एक अध्ययन की सिफारिश की थी। वेल्लोर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) द्वारा इस तरह के अध्ययन की अनुमति मांगने के बाद यह सिफारिश सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *