खुशखबरी : भारत से इस देश के लिए 5 शहरों से उड़ानें शुरू

नई दिल्ली : भारत से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, दोनों देशों के बीच यात्रा की सुविधा देने वाली उड़ान सेवाएं शनिवार (7 अगस्त) से शुरू हो रही हैं। यूएई की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन और फ्लैग कैरियर एतिहाद एयरवेज ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि 5 भारतीय शहरों से अबू धाबी के लिए उड़ानें 7 अगस्त से फिर से शुरू होंगी। एयरलाइन ने कहा- ऐसी और उड़ानें 10 अगस्त (मंगलवार) को तीन अन्य शहरों से शुरू होंगी।
यूएई ने भारत पर से यात्रा प्रतिबंध को पूरी तरह से नहीं हटाया है, जिसका अर्थ है कि सभी को देश के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। केवल संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक और भारत से आने वाले यात्रियों को अब संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करने की अनुमति है। यूएई ने कोरोना वायरस रोग (कोविड -19) महामारी के बीच भारत सहित छह देशों के लिए और देश से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रांजिट बैन हटा दिया है। भारत के अलावा, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा के लिए ये प्रतिबंध हटा दिया गया है।
7 अगस्त (शनिवार) और 9 अगस्त (सोमवार) के बीच, एतिहाद एयरवेज चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम और नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से भारत-यूएई उड़ान सेवाएं संचालित करेगा। अगले मंगलवार से, एयरलाइन तीन अतिरिक्त शहरों – अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई से भी इसी तरह की उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *