ब्रिटेन ने भारत को यात्रा की ‘रेड लिस्ट’ से हटाकर ‘एम्बर लिस्ट’ में डालने का फैसला किया

London : भारत से ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को कोरोना नियमों में अब छूट मिलेगी। यूनाइटेड किंगडम ने भारत को यात्रा की ‘रेड लिस्ट’ से हटाकर ‘एम्बर लिस्ट’ में डालने का फैसला किया है। इसका सीधा असर उन हजारों भारतीय परिवारों, छात्रों पर होगा जो लंबे समय से यूके जाना चाह रहे हैं। सूची में बदलाव का अर्थ यह है कि अब लोग ब्रिटेन पहुंचने से पहले अपनी पसंद की किसी भी जगह 10 दिन क्वॉरंटीन रह सकते हैं। इस नए नियम की घोषणा करते हुए परिवहन विभाग ने कहा कि यह परिवर्तन, रविवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 4 बजे से लागू किया जाएगा।
यूके के परिवहन सचिव ने अपने एक ट्वीट में कहा, “यूएई, कतर, भारत और बहरीन को रेड लिस्ट से एम्बर लिस्ट में ले जाया जाएगा। सभी परिवर्तन 8 अगस्त को सुबह 4 बजे से प्रभावी होंगे। ” हालांकि एम्बर सूची में आए देशों के लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा से दो दिन पहले RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। साथ ही यूके पहुंचने पर 10 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना होगा और दूसरे और आठवें दिन कोविड सेल्फ टेस्ट करने होंगे। यूके सरकार ने यह भी घोषणा की कि फ्रांस से इंग्लैंड लौटने वाले पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। इससे पहले अप्रैल के महीने में, यूके ने भारत को यात्रा केलिए रेड लिस्ट में शामिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *