Melbourn : Spam Call कोई पसंद नहीं करता। लेकिन इन सबके बीच एक ऑस्ट्रेलिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां Spam Call रीसिव करने पर एक महिला की किस्मत बदल गई। जानकारी के अनुसार, एक ऑस्ट्रेलियाई महिला; जिसने स्कैमर्स कॉल होने के संदेह में कई बार आए कॉल को रिसीव नहीं किया, जब उसने आखिरकार फोन उठाया तो उसने लगभग 1.5 मिलियन डॉलर (11 करोड़ से ज्यादा) का लॉटरी Jackpotजीता है।
तस्मानिया के लाउंसेस्टन की रहने वाली महिला ने ‘द लॉट’ के अधिकारियों को बताया कि वह उनके फोन कॉल को उठाने से बच रही थी क्योंकि वह नंबर को नहीं पहचानती थी। महिला ने कहा, ‘मैं कभी भी उन नंबरों से आने वाले कॉल का जवाब नहीं देती जो मुझे नहीं मालूम, क्योंकि मुझे हमेशा लगता है कि वे फर्जी कॉल्स होते हैं; जो कुछ शरारती लोग फोन करने परेशान करते हैं, लेकिन आपने मुझे इतनी बार फोन किया कि मुझे लगा कि मैं फोन उठाकर जवाब दूंगी और देखूंगी कि किस बारे में बात करना चाहते हैं।’ महिला को फोन पर बताया गया था कि उसने 31 जुलाई को टैट्सलोट्टो ड्राइंग में $1.47 मिलियन का जैकपॉट जीता। उन्होंने वेस्टबरी में फेस्टिवल वेस्टबरी लोट्टो आउटलेट से अपना टिकट खरीदा था।