नई दिल्ली: सोना खरीददारों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त महीने की शुरुआत सोने और चांदी की कीमत में एकसाथ गिरावट से हुई है। अगस्त महीने के पहले कारोबारी दिन सोने 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 170 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इस गिरावट के बाद भी सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उपर रहा, वहीं चांदी 68000 रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आ गया है। इससे शुक्रवार को सोने के दाम बढ़े थे, जबकि चांदी सस्ती हुई थी।