जम्मू-कश्मीर के कठुआ के पास मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर संतुलन खोकर सीधे रणजीत सागर डैम में जा गिरा। जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह डैम में क्रैश हो गया। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है और रेस्क्यू मिशन जारी है। कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में पूरी तरह क्या नुकसान हुआ है। अभी इसकी जानकारी नहीं है।
हादसे के बाद टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। यहां पंजाब हिमाचल बॉर्डर है, लेकिन जहां चॉपर गिरा है वह क्षेत्र कठुआ जिले में आता है।