महिला हॉकी टीम 41 सालों में पहली बार क्वार्टर फाइनल में

तोक्यो, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलिंपक में कमाल का प्रदर्शन किया है। उसने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब गेंद महिला टीम के पाले में है। महिला हॉकी टीम अपने स्वप्निल सफर में एक और जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ सोमवार को तोक्यो ओलिंपिक क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी चुनौती से पार पाने की कोशिश करेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका पर लगातार जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ पूल ए में चौथे स्थान पर रहते हुए पहली बार अंतिम आठ चरण में जगह बनायी। पूल से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची। भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलिंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1980 में मास्को में रहा था जब वह छह टीमों में चौथे स्थान पर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *