जालंधर, (संजय शर्मा)-कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल (को-एड) 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम रहा। स्कूल नवीन शिक्षण विधियों को अपनाते हुए विदयार्थियों को न केवल शिक्षा अपितु विकेपूर्णता और नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। परिणामस्वरूप स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम प्राप्त किया। अव्वल रहे अरनव चोपड़ा 97 प्रतिशत नान मैडिकल, जगमीत बिरंग 95.2 प्रतिशत मैडिकल, नवजीत कौर 96 कामर्स, यास्तिका हांडा 95.6 हयूमैनिटीज ने प्राप्त किए। इस मौके पर चेयमैन श्री नितिन कोहली, वायस चेयरमैन श्री दीपक भाटिया, प्रैजीडैंट श्रीमती पूजा भाटिया, वाइस प्रैजीडैंट श्री पार्थ भाटिया, स्कूल डायरेक्टर व प्रिंसिपल डा. रविंदर माहल ने स्टाफ के सदस्यों को बधाई दी।