जालंधर, (संजय शर्मा)-के.एम.वी. की छात्राओं ने 12वीं के परीक्षा परिणामों में फहराया सफलता का परचम 45 छात्राओं ने हासिल किए 90 से भी अधिक अंक के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की 10+2 की छात्राओं ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सफलता का परचम फहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स तथा आर्टस के 100 फीसदी परीक्षा परिणाम में 45 छात्राओं ने 9 से भी अधिक अंक प्राप्त कर यह परीक्षा उत्तीर्ण की। 10+2 (मेडिकल) में से भवनीत कौर 483/500 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। अमनप्रीत कौर ने 479/500 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया तथा नीतिका ने 472/500 अंकों के साथ तीसरा स्थान अपने नाम करवाया। इसके साथ ही 10+2 (नॉन-मेडिकल) के परीक्षा परिणामों में निधि कौर ने 489/500 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। 488/500 अंकों के साथ बिंदु कुमारी दूसरे स्थान पर रही तथा शमिंदर कौर ने 459/500 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 10+2 (कॉमर्स) के परीक्षा परिणामों में वर्तिका तुली 488/500 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। गुरप्रीत कौर ने 481/500 अंकों के साथ दूसरा और साक्षी ने 476/500 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 10+2 (आर्ट्स) के परिणामों में ख्याति अवस्थी, भवलीन एवं इशा ने 484/500, 476/500 तथा 468/500 अंकों के साथ क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान अपने नाम करवाया। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, के.एम.वी. कॉलेजीएट स्कूल एवं समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।