जालंधर कमिश्नरेट स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने सचिन जैन दुकानदार गोली हत्याकांड के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर साहिल पुत्र जनक राज निवासी राजनगर दर्शन लाल उर्फ लक्की पुत्र सरदारी लाल निवासी मंगू बस्ती रमण कुमार उर्फ़ साईं सुभाष चंद्र निवासी मधुबन कॉलोनी के तौर पर बताई गई है पुलिस ने इन चारों को अर्शदीप प्रीत और साहिल को लंबा पिंड चौक लकी को वेरका मिल्क प्लांट निकट से गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर दो जिंदा रोद बरामद किए है गौरतलब है कि गत दिवस दुकानदार सचिन जैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी