प्रियंका गांधी के एक कॉल से नरम पड़े अमरिंदर

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं. अमरिंदर सिंह पूरे दल बल के साथ चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन जाएंगे, जहां पर नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी होनी है.

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज चल रहे थे. हालांकि अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अमरिंदर सिंह से बात की और इसके बाद वह नरम पड़ गए. प्रियंका गांधी से फोन पर बातचीत के बाद अमरिंदर सिंह सिद्धू की ताजपोशी पर जाने को राजी हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *