श्रीनगर, (R.aajtak.com)-भारत की सीमा में ड्रोन के जरिए नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश को एक बार फिर से नाकाम कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया है। माना जा रहा है कि विस्फोटकों के साथ इस ड्रोन को सीमा पार से भेजा गया था। बता दें कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हुए हमले को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और आज एक बार फिर से ड्रोन देखा गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसे देखते ही पुलिस ने ढेर कर दिया।